खबर पक्की : 10 सितंबर रतलाम, 7 जुलाई को खबर पक्की ने खबर लगाई थी कि नेहरू स्टेडियम का गुनाहगार कौन? और कलेक्टर से मांग की थी कि नेहरू स्टेडियम की मूल योजना को यथावत रहने दिया जाए और इसमें कोई फेरबदल नहीं किया जाए क्योंकि यह मूल योजना ग्राउंड फ्लोर प्लस तीन मंजिल की थी और उसी के हिसाब से इसका फाउंडेशन लिया गया है और मूल योजना की लागत 3 करोड़ 50 लाख रुपए की है l तो जब कलेक्टर के नेहरू स्टेडियम के निरीक्षण के साथ जनसंपर्क से समाचार प्राप्त हुआ के तीन करोड़ पचास लाख की लागत से 25 सितंबर तक नेहरू स्टेडियम पूर्ण होगा तो आश्चर्य के साथ चमत्कार भी लगा कि आज 9 सितंबर है और 16 दिन में 4 मंजिला नेहरू स्टेडियम केसे बनकर तैयार होगा l लेकिन जनसंपर्क के समाचार के बाद जब खबर पक्की ने खबर को पुख्ता करने के लिए और जानकारी ली तो हमारी सारी खुशी काफूर हो गई l खबर पक्की को प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल योजना को फेरबदल कर जी प्लस 3 की योजना को रद्द कर दिया गया है और अब महज shed डाल कर खानापूरी की जा रही है और 35000000 की योजना को सवा दो ढाई करोड़ में निपटाया जा रहा हैl रतलाम महाराजा द्वारा स्थापित पोलो ग्राउंड जो कि शहर के बिल्कुल मध्य में है और जनता के लिए बहुत उपयोगी है ऐसे खेल मैदान की मूल योजना से खिलवाड़ कर जनता के ऊपर आघात किया जा रहा है l नगर के खेल प्रेमियों जनप्रतिनिधियों पार्षदों और जनता को इस मामले में तुरंत ध्यान देना चाहिए रतलाम विधायक और सांसद को इस खेल स्टेडियम हेतु बजट आवंटन कर इस पूरी योजना को बर्बाद होने से बचाना चाहिए और यदि जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्य से मुंह मोड़ते हैं और शहर के बहुमूल्य खेल धरोहर को बचाने के लिए कोई पहल नहीं करते तो खबर पक्की कलेक्टर रतलाम से अनुरोध करता है कि इसका बीड़ा रतलाम के खेल प्रेमियों रतलाम प्रेस जगत और खबर पक्की पर छोड़ दें हम चंदा करके ₹1 करोड़ रुपिया इकट्ठा कर देंगे ताकि यह योजना अपने असली स्वरूप में पूर्ण हो सके l खबर पक्की उम्मीद करता है कि रतलाम कलेक्टर इसको गंभीरता से लेकर मूल योजना को पूर्ण कराने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे और अपने द्वारा जारी समाचार को सार्थक और विश्वसनीय बनाएंगे l
