• Thu. Jul 30th, 2026

पोलोग्राउंड में स्टेडियम निर्माण 25 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा, कलेक्टर ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

BySurendra Jain

Sep 9, 2021

खबर पक्की, 9 सितंबर, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने गुरुवार को पोलो ग्राउंड स्थित खेल स्टेडियम में किए जा रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। लगभग 3 करोड 50 लाख रुपए की लागत से स्टेडियम में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया तथा नगर निगम के कार्यपालन यंत्री जी.के. जायसवाल भी उपस्थित थे।
स्टेडियम के लिए पेवेलियन का निर्माण किया जा रहा है, विभिन्न कक्ष निर्मित किए जा रहे हैं। बाथरूम बनाया जा रहा है, शेड निर्माण किया जा रहा है। स्टेडियम में जिम बनाया जा रहा है, योगा कक्ष भी बनाया जा रहा है।
प्रदर्शनी स्थल बनेगा
स्टेडियम निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि स्टेडियम के सामने वाले छोर पर एक प्रदर्शनी स्थल बनाया जाए जो सीमेंट कंक्रीट से निर्मित होगा। प्रदर्शनी स्थल शहर में आने वाले शिल्प व्यवसायियों अथवा अन्य वस्तु सामग्री की प्रदर्शनी लगाने वाले व्यक्तियों के लिए सुलभ रहेगा। मेले इत्यादि आयोजित हो सकेंगे। उक्त आयोजनों हेतु शहर के मध्य स्थित यह स्थान सबसे उपयुक्त रहेगा, इससे निगम को आय भी प्राप्त होगी। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री श्री जायसवाल को मेजरमेंट तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्टेडियम के आसपास निगम द्वारा हटाए गए अतिक्रमण की जानकारी भी ली गई। साथ ही फूड जोन के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए।

error: Content is protected !!