• Wed. Nov 4th, 2026

जिले में 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत प्रथम डोज वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा, कलेक्टर ने बैठक लेकर समीक्षा की

BySurendra Jain

Aug 30, 2021

खबर पक्की, 30 अगस्त, रतलाम। जिले में आगामी 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के प्रथम डोज का वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। कोविड-वैक्सीनेशन के तहत 31 अगस्त तथा एक व 2 सितंबर की तिथियों में सवा लाख से भी ज्यादा व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उक्त जानकारी कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा वैक्सीनेशन प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई। ऑनलाइन आयोजित उक्त बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षीसिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी जुड़े थे।
बैठक में बताया गया कि 31 अगस्त को जावरा में 15 हजार, पिपलोदा में 12 हजार, आलोट में 6 हजार, रतलाम ग्रामीण में 7 हजार, सैलाना में 5 हजार तथा बाजना में 5 हजार व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसी प्रकार रतलाम शहर में 3 हजार व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर द्वारा लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में अर्जित करने के लिए समस्त कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिले में कानून व्यवस्था के संबंध में सभी एसडीएम से जानकारी लेते हुए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि कोई भी असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था बिगाड़ नहीं पाए, यह सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक किसी भी पोस्ट पर पुलिस थाने में एफआईआर करवाई जाए।

error: Content is protected !!