• Tue. Jul 28th, 2026

ठाकरे त्याग एवं तपस्या के पर्याय थे : तपन भौमिक

BySurendra Jain

Aug 30, 2021

खबर पक्की, 30 अगस्त, रतलाम। कुशाभाऊ ठाकरे ने देश को दिया ही दिया, लिया कुछ भी नही। अगर ठाकरे जी के जीवन चरित्र को कम शब्दों में व्यक्त किया जाय तो ये कहा जा सकता है कि ठाकरे जी त्याग और तपस्या के पर्याय थे।
उक्त विचार पर्यटन एवं विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री तपन भौमिक जी ने जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित श्री ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने सम्बोधन में व्यक्त किये।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव द्वारा प्रेस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्री भौमिक ने कहा कि श्री ठाकरे सायकल पर रतलाम से मन्दसौर, नीमच तक संघ प्रचारक के रूप में गांव . गांव प्रचार करते हुए जाते थे और सायकल पर ही रतलाम आया करते थे।
भाजपा नेता ने कहा कि श्री ठाकरे ने जो राष्ट्रवाद का बीज बोया था वो आज भाजपा के वटवृक्ष के रूप में देश को छाया प्रदान कर रहा है । एक समय जनसंघ के उम्मीदवार ये जानते हुए भी कि उनकी जमानत जप्त होगी, वो चुनाव लड़ा करते थे लेकिन ठाकरे जी ने जनसंघ और फिर भाजपा को अपने पसीने से कुछ इस तरह सींचा की आज भाजपा देश और अनेक प्रदेशो की सरकार चला रही है।
पूर्व गृहमंत्री श्री हिम्मत कोठारी ने कहा कि मैं संघ और जनसंघ की विचारधारा से प्रेरित होकर छात्र राजनीति में जरूर था लेकिन कभी चुनाव लडऩे की कल्पना सपने में भी नही की थी। ठाकरे जी ने एक बार मुझे बुलाकर कहा कि तुम अगर देश और समाज के लिए कुछ करना चाहते हो तो तुम्हे चुनाव लडऩा चाहिए और 1977 में मुझे पार्टी ने चुनाव का टिकिट देकर विधायक बना दिया। ठाकरे का रतलाम लम्बे समय तक कार्य क्षेत्र रहा, मुझे ठाकरे जी को बहुत निकट से देखने और समझने का सौभाग्य मिला।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया ए संचालन जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने किया।
प्रारम्भ में श्री भौमिक एवं कोठारी ने श्री ठाकरे जी ए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया । जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने श्री भौमिक एवं श्री कोठारी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। श्री ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर कार्यालय में सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया ।
पूर्व विधायक द्वय मथुरालाल डामर, श्रीमति संगीता चारेल, अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री द्वय मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, बजरंग पुरोहित, प्रेम उपाध्याय, अरुण राव, दिनेश शर्मा, निर्मल कटारिया, श्रीमती अनीता कटारिया, अ-ज-जा- मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोतीलाल निनामा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, अ-जा-मोर्चा प्रदेश सह सोशल मीडिया शेतानी सिह पटेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री नारायण मईडा, मंडल अध्यक्ष द्वय कृष्ण कुमार सोनी, मयूर पुरोहित, अम्बाराम गरवाल, प्रभु चारेल, बापू मईडा, बालमुकुंद चावड़ा, राजेन्द्र चौहान, सरदार छाजेड़, महेंद्र नाहर, चंदन पिरोदिया, दिनेश सोलंकी, करन वशिष्ठ, श्रीमति दिव्या चंदन शर्मा, श्रीमति भारती पाटीदार, निलेश राव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!