खबर पक्की, 23 अगस्त, रतलाम। जयंतसेन धाम में मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय एवं गुरु मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की छटी वर्षगांठ पर धर्म ध्वजा समारोह हुआ। इसमें विधायक एवं त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के राष्ट्रीय परामर्शदाता चेतन्य काश्यप के परिवार की और से मंदिर के शिखर पर विधि विधान से ध्वजारोहण किया गया।
धर्म ध्वजा समारोह के आरम्भ में अष्ट प्रकारी पूजा की गई। काश्यप परिवार की और से सिद्धार्थ काश्यप एवं पूर्वी काश्यप ने विधि सम्पन्न की। प्रवीण बरबोटा द्वारा पूजन विधि पूर्ण कराई गई। इस दौरान सुशील छाजेड़, डॉ नरेंद्र मेहता, निर्मल मेहता, नरेंद्र छाजेड़,राजेंद्र खाबिया, प्रमोद बोराणा,रितेश वोरा,अभय सकलेचा, शांतिलाल मालक,नरेंद्र घोचा, संजय कोठारी, संदीप वोरा, देवेंद्र जैन सहित भक्तामर मंडल के सदस्यगण मौजूद रहे।
जयंतसेन धाम में छटी वर्षगांठ का धर्म ध्वजा समारोह सम्पन्न
