• Wed. Sep 16th, 2026

151 भाई- बहन के जोड़ों ने नवकार महामंत्र के जाप किये

BySurendra Jain

Aug 21, 2021

खबर पक्की, 21 अगस्त। जावरा (अभय सुराणा)दिवाकर भवनपर विराजित दिवाकर ज्योति वाणी भूषण परम पूज्य श्री जय श्री जी म.सा. के सानिध्य में 151 भाई- बहन के जोड़ों ने नवकार महामंत्र के जाप संपन्न किए। प्रवचनकार महासती राजश्रीजी एवं सेवाभावी मधुर गायिका समीक्षाश्री जी म.सा.ने अपने कोकिल कंठ से रक्षाबंधन पर स्तवन प्रस्तुत किया। ओजस्वी वक्ता वाणीभूषण महासाध्वी श्री जयश्रीजी म.सा. ने आगामी पर्युषण महापर्व की आराधना के अवसर पर तेले तप की आराधना एवं अटठाई तप की आराधना करने हेतु सभी से अनुरोध किया ।यहां यह भी उल्लेखनीय हे कि साध्वीजी के चातुर्मास में धर्म आराधनाओं का ठाठ लगा हुआ है वहीं राजश्रीजी महाराज साहब युवक-युवतियों में धर्म आराधना बड़े इसलिए आध्यात्मिक ज्ञान से ओतप्रोत विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर हर एक के मन में रुचि बड़े ऐसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं ।श्री संघ अध्यक्ष इंदरमल टुकडिया ने बताया कि जाप में कई लाभार्थियो ने लाभ लिया। 11 लक्की ड्रा. एक सोने की व 10 चांदी की राखियां समरथमल जी गौतम कुमार शौर्य राठौर नागदा वालो की ओर से, 11लक्की ड्रा स्वर्गीय श्रीमती सोहनदेवी की स्मृति में दीपचंद जी मनोज कुमार जी संयम कुमार जी डांगी परिवार द्धारा एवं सर्व श्रेष्ठ ड्रेस कोड में 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लाभार्थी श्रीमानभेरुलाल जी रतनलाल जी हिंगड़ मुंबई वालों की ओर से तथा 12 वर्ष से अधिक के लिए प्रथम द्वितीय और तृतीय के लाभार्थी सुजानमलजी सुधीरजी कोचट्टा एवं शांतिलालजी शरद कुमारजी दुग्गड़ व तीन पुरस्कार अभय जी अनमोल सुराणा की ओर से प्रदान किए गए एवं जाप में सर्वाधिक पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे उस परिवार के पुरस्कार का लाभ श्रीमती स्मिता प्रवीण जी जैन मुंबई द्वारा टुकड़िया परिवार को दिया गया। प्रभावना लाभ (1) स्वर्गीय श्रीमती सोहनबाई जी की स्मृति में संघवी इंदरमल जी दसेडा साफावाला जावरा (2) श्रीमती मधुबाला सुभाषचंद जी वया रतलाम वाले ने लिया संचालन महामंत्री कनकमल जी चोरड़िया व कोषाध्यक्ष महावीर छाजेड़ ने किया। आभार तरुण खारीवाल ने व्यक्त किया। बाहर गांव से पधारे अतिथियों का सत्कार का लाभ श्री शेखर नाहर परिवार द्वारा लिया गया।

error: Content is protected !!