• Thu. Oct 29th, 2026

जिले में अब तक करीब 24 इंच से अधिक वर्षा

BySurendra Jain

Aug 19, 2021

खबर पक्की, 19 अगस्त, रतलाम। जिले में अब तक 605.8 मिलीमीटर (24 इंच से अधिक) वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 503.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 102.6 मिलीमीटर औसत वर्षा अधिक हुई है। जिले में गत 24 घंटो के दौरान गुरुवार सुबह 8.00 बजे तक औसत 11.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। आलोट में 10 मिलीमीटर, जावरा में 29 मिलीमीटर, ताल में 12 मिलीमीटर, पिपलौदा में 6 मिलीमीटर, बाजना में 11 मिलीमीटर, रतलाम में 10 मिलीमीटर, रावटी में 6.4 मिलीमीटर तथा सैलाना में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले की सामान्य वर्षा 918.3 मिलीमीटर है।

You missed

error: Content is protected !!