• Sun. Sep 13th, 2026

टोल कर्मचारियों की गुंडागर्दी किसी दिन बड़े हादसे का सबब हो सकती है: मोतीलाल जैन

BySurendra Jain

Aug 14, 2021

खबर पक्की: 14 अगस्त रतलाम, रतलाम झाबुआ मार्ग पर तीतरी स्थित संचालित टोल टेक्स कर्मचारियों की गुंडागर्दी चरम पर आज फिर 1 घण्टे पूर्व रतलाम आ रही किसी स्थानीय व्यक्ति के टोल न देने पर 4,5 टोल कर्मियों ने उक्त गाड़ी का पीछा करते हुए करमदी रोड स्थित दोनो पेट्रोल पंप के बीच आकर गाड़ी को रोका और वाहन चालक के साथ झूमा झटकी कर गाली गलौच देकर दी जान से मारने की धोष।उक्त घटना के प्रत्यक्ष दर्शी करमदी निवासी एडवोकेट सुरेश जी वर्मा ने फोन कर बताया कि अभी किसी वाहन चालक को रोककर टोलकर्मियों द्वारा धमकाया जा रहा था। विवाद बढ़ने पर दोनो पार्टी माणकचौक थाने पहुंची। भगवा स्वयं सेवक संघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल जैन ने रतलाम जिला प्रशासन व रतलाम जिले के जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिधियो का इस ओर ध्यान देने,व आमजन के जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टोल कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। रतलाम जिला प्रशासन व जिले के जनप्रतिधि इस ओर ध्यान दे अन्यथा किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है।

error: Content is protected !!