• Sun. Sep 13th, 2026

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शनिवार को जिला अभिभाषक संघ का मतदान

BySurendra Jain

Aug 6, 2021

खबर पक्की, ६ अगस्त, रतलाम। जिला अभिभाषक संघ के आज चुनाव होंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने चुनाव में मतदान के लिए भाग लेने वाले अभिभाषक गणों से अपील की है कि वे चुनाव में भाग लेकर अपने कर्तव्य का पालन करें चुनाव में मतदाता को अपना परिचय पत्र साथ लेकर आना अनिवार्य है साथ ही माक्स लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मतदान करना है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाला, जय प्रकाश भट्ट, प्रिती सोलंकी ने बताया कि कोविड १९ के चलते हुए शासन द्वारा समय समय पर दी जा रही गाईडलाईन के तहत ही निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है तथा मतदान भी कोविड १९ की गाईड लाईन का पालन करते हुए आज सम्पन्न किये जायेगे। जो भी उम्मीदवार / मतदाता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेगा, मास्क नही लगायेगा उसे मतदान से वंचित कर दिया जावेगा। मतदाता अपने साथ अपना अभिभाषक परिचय पत्र आवश्यक रूप से साथ लावे। मतगणना के दिन मतगणना कक्ष में उम्मीदवार अथवा उनके प्रतिनिधि ही उपस्थित रहेगे।

error: Content is protected !!