• Mon. Sep 14th, 2026

विद्युत मंडल की लूट के खिलाफ शहर कांग्रेस 5 अगस्त को करेगी प्रदर्शन!!

BySurendra Jain

Aug 4, 2021

खबर पक्की, 4 अगस्त, रतलाम। जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति मै बताया है की भारतीय जनता पार्टी के शासन में विद्युत विभाग आम जनता की लूट का एक साधन बन गया है! अनाप-शनाप बिल देना, स्मार्ट मीटर के नाम से धांधली व अन्य गड़बड़ियों के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 5 अगस्त को विद्युत मंडल कार्यालय के बाहर दोपहर 12:00 बजे से धरना प्रदर्शन किया जाएगा!
कमलनाथ सरकार द्वारा जनता को राहत देने के लिए जो योजनाएं शुरू की गई थी मात्र ₹100 में गरीब परिवारों को कनेक्शन का बिल दिया जा रहा था ,शिवराज सिंह सरकार ने उन सभी निर्णय को उलट कर गरीब जनता को भारी-भरकम बिल थमा दिए हैं !इन सब बातों को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा इस संबंध में एक बैठक शहर कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए एवं आम जनता से आव्हान किया है ज्यादा से ज्यादा संख्या में विद्युत मंडल कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करें!
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सभी मोर्चा संगठन एवं विभिन्न कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता का धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे!

error: Content is protected !!