• Tue. Sep 15th, 2026

वरिष्ठसंघ की प्रथम बैठक में सेवा के अनेक प्रकल्प बनाएं : कोचट्टा

BySurendra Jain

Aug 2, 2021

खबर पक्की, २ अगस्त, जावरा। जैन श्वेताम्बर वरिष्ठ संध की प्रथम कार्य समिति की बैठक संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुखराजमल कोचट्टा की अध्यक्षता मे उनके निवास स्थान पर संपन्न हुई। जिसमें सधर्मी बन्धुओं की सहायता, जीवदया, छात्रों की फीस पुस्तकें, सदस्यता वृद्धि, स्वास्थ्य सेवाएं जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ आदि अनेक सेवा प्रकृल्पो पर चर्चा होकर अधिक से अधिक मानव सेवा व जीवदया करने का निर्णय लिया गया। उक्त जानकारी देते हुए सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि प्रारम्भ में सभी सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा सामुहिक मंगलाचरण के साथ सभा प्रारम्भ हुई। आय व्यय विवरण के साथ ही अगामी वर्ष का अनुमानित बजट कोषाध्यक्ष शांतिलाल डांगी ने रखा जो स्वीकृत किया गया जिसमें सहधर्मी, जीवदया, छात्रो व स्वास्थ्य सेवाओं पर अधिक बजट रखा गया। कपल सदस्यता फिस सहधर्मी सहायता सहित १८ सौ रूपये रखने का निर्णय हुआ वही कार्य समिति के २१ ही सदस्यों को दो-दो नये सदस्य बनाने की जवाबदारी दी। अध्यक्ष पुखराजमल कोचट्टा विभिन्न सेवाओं के लिये समितियों की धोषणा की। इस अवसर पर अभय सुराणा का केक काटकर माला पहनाकर करतल ध्वनि के साथ जन्मदिन मनाया गया व नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. प्रकाश उपाध्याय की कविता पाठ का आन्नद लेते हुए उनका अभिन्दन किया। कार्यसमिति एजेण्डे की जानकारी सचिव महावीर डांगी ने दी आज सभी सदस्यों ने गौशाला पहुंच कर गायो को हरी घास खिलाकर गौ सेवा की।
बैठक में राजमल धारीवाल, निवृतमान अध्यक्ष सुरेन्द्र पोखरना, सचिव सुरेश मेहता ने संस्था को और अधिक मानव सेवा के लिये अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। सदस्य शैतानमल दुग्गड, अशोक लुक्कड, सरदारमल चोरडिया, बसंतीलाल चपडोद, पारस छाजेड, सुशील जैन, सुरेश सुराणा, प्रकाश श्रीमाल, पारस औरा आदि ने भी अपने विचार रखे। बैठक के अंत महावीर डांगी ने सभी सदस्यों व विशेषकर पुखराज व परिवार के प्रति आभार माना।

error: Content is protected !!