• Thu. Oct 29th, 2026

पेट्रोल डीजल एलपीजी की बढ़ती महंगाई के खिलाफ राहुल को सभी विपक्षी सांसदों का साथ साइकिल से संसद मार्च

BySurendra Jain

Aug 3, 2021

खबर पक्की: 3 अगस्त नई दिल्ली, बढ़ते पेट्रोल के दामों और महंगाई पर संसद में चर्चा नहीं होने के कारण आज राहुल गांधी ने विपक्ष के सभी सांसदों के साथ साइकिल के साथ संसद की ओर कूच किया। विपक्षी सांसदों के साथ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में इस रैली में शामिल थे और महंगाई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि देश के लगभग सभी राज्य में पेट्रोल 110 रुपए के पार हो गया है और डीजल के भी यही हाल है गैस की टंकी ₹900 से ज्यादा में मिल रही है और इस बढ़ती महंगाई को काबू में करने में असफल केंद्र सरकार के खिलाफ आज सभी पार्टियों के सांसदों ने मोर्चा खोल दिया और सभी साइकिल से राहुल गांधी के साथ संसद की ओर चल दिए।

You missed

error: Content is protected !!