खबर पक्की, 30 जुलाई, रतलाम।जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 सक्रमण के तहत घोषिण लॉकडाउन ओदश के कारण चुनाव की शेष प्रक्रिया दिनांक 09.04.2021 को विलंबित की गई थी तथा उसके पश्चात म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा दिनांक 17.05.2021 को प्रदेश के अधिवक्ता संघो के चुनाव स्थगित किए थे। उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिषद द्वारा दिनांक 22.07.2021 को जारी अधिसूचना अनुसार दिनांक 17.05.2021 के तहत किए गए निर्वाचन स्थगन आदेश को वापस ले लिया है तथा वर्तमान में रतलाम मे कोरोना संक्रमण की दर भी कम हो गई है ऐसी परिस्थिति में दिनांक 09.04.2021 को विलंबित की गई निर्वाचन प्रक्रिया को पुन: निरंतर करते हुए निर्वाचन की शेष प्रक्रिया मतदान एवं मतगणना की घोषणा की जाती हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी पंकज बिलाला ने बताया की मतदान 07 अगस्त 2021 शनिवार को मतदान न्यू एडवोकेट हॉल में प्रात: 11:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक होगा।
मतगणना दिनांक – 08 अगस्त 2021 रविवार प्रात: 10:30 से न्यू एडवोकेट हॉल में प्रारंभ होगी।
अध्यक्ष के लिए अभय शर्मा, शान्तिलाल चौधरी, दीपक कुमार जोशी, विमल छिपानी,
उपाध्यक्ष के लिए श्रीमती कल्पना काले, नीरज सक्सेना, प्रदीप कुमार भट्ट,
सचिव के लिए चेतन केलवा, विकास पुरोहित
सह सचिव के लिए ईश्वरलाल बोराना, रवि कुमार जैन, कु. सुनिता बासनवाल, योगेश शर्मा,
कोषाध्यक्ष के लिए अनुभव उपाध्याय, श्रवण कुमार यादव,
पुस्तकालय सचिव के लिए अजय सिंह चन्द्रावत, शेख ईनाम उल्ला, कु वर्षा देवड़ा मैदान में हैं।
कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्विरोध रूप से निर्वाचित होने की घोषणा मतगणना दिनांक को अन्तिम परिणाम के समय की जावेगी। तथा मतदान शेष पदो के लिए किया जायेगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश भट्ट,प्रिती सोलंकी ने बताया कि कोविड 19 के चलते हुए शासन द्वारा समय समय पर दी जा रही गाईडलाईन के कारण उक्त चुनाव कार्यक्रम में निर्वाचन कमेटी के द्वारा आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकेगा। सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया कोविड 19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए सम्पन्न किये जायेगे। जो भी उम्मीदवार / मतदाता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करेगा, मास्क नही लगायेगा उसे मतदान से वंचित दिया जावेगा। मतदाता अपने साथ अपना अभिभाषक परिचय पत्र आवश्यक रूप से साथ लावे मतगणना के दिन मतगणना कक्ष में उम्मीदवार अथवा उनके प्रतिनिधि ही उपस्थित रहेगे।
जिला अभिभाषक संघ के चुनाव 7 अगस्त को, अध्यक्ष पद के चार, सचिव पद के दो उम्मीदवार मैदान में
