• Sun. Nov 1st, 2026

तीसरी लहर से बचाव के लिए चिकित्सकीय स्टाफ को किया जा रहा है प्रशिक्षित

BySurendra Jain

Jul 26, 2021

खबर पक्की, 26 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले में कोविड की तीसरी लहर से बचाव के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकीय स्टाफ को मुस्तैद किया जा रहा है।
जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत 25 सेक्टर मेडिकल ऑफिसर को टीओटी का प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों में कोविड-19 के संभावित संक्रमण के लक्षण एवं जांच एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया जाएगा ताकि मैदानी स्तर पर ही बच्चों को उचित प्राथमिक उपचार मिल सके।
सेक्टर मेडिकल ऑफिसर द्वारा सभी एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के माध्यम से नवनियुक्त 20 नर्सिंग स्टाफ से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। शासकीय मेडिकल कॉलेज में 114 नवनियुक्त नर्सिंग स्टाफ को कोविड आईसीयू एचपीयू कोविड आइसोलेशन में मरीजों के प्रबंधन एवं देखभाल हेतु प्रशिक्षण दिया गया है। जिला चिकित्सा एवं बाल चिकित्सालय में समस्त पैरामेडिकल स्टाफ को बच्चों में उपचार एवं निमोनिया के उपचार हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

You missed

error: Content is protected !!