• Wed. Jul 29th, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने रोते हुए अपनी कुर्सी छोड़ी

BySurendra Jain

Jul 26, 2021

खबर पक्की: 26 जुलाई बेंगलुरु , कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच आज त्यागपत्र दे ही दिया ज्ञातव्य है कि सीएम येदियुरप्पा कोटा जाने की कब से चर्चा चल रही थी। सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में येदुरप्पा रो पड़े और और रोते हुए कहा कि आज वो लंच के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। दिलचस्प है कि आज उनकी सरकार को पूरे दो साल हो रहे हैं।

कर्नाटक विधानसभा में इस दौरान 78 साल के येदियुरप्पा ने भावनात्मक भाषण देते हुए कहा कि कहा कि उनके दो सालों के कार्यकाल में लगातार उनकी परीक्षा हुई है। उन्होंने कहा, ‘जब अटल बिहारी जी प्रधानमंत्री थे, तो उन्होंने मुझसे केंद्र में मंत्री बनने को कहा था, लेकिन मैंने मना कर दिया कि मैं कर्नाटक में ही रहूंगा। बीजेपी कर्नाटक में बड़ी हुई है। यहां हमेशा मेरी अग्निपरीक्षा होती रही है। पिछले दो सालों में कोविड परीक्षा ले रहा था। देखना दिलचस्प होगा कि येदुरप्पा के बाद भाजपा किसे कर्नाटक में मुख्यमंत्री बनाती है।

error: Content is protected !!