• Tue. Sep 15th, 2026

महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ अपना परफॉर्मेंस सुधारें,पूरक पोषण आहार वितरण में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई जाने पर चार सीडीपीओ को शो काज नोटिस

BySurendra Jain

Jul 24, 2021

खबर पक्की, 24 जुलाई, रतलाम, कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की, साथ ही जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक भी ली, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी मौजूद थे कलेक्टर ने बैठक में पूरक पोषण आहार वितरण में प्रगति कमजोर पाए जाने पर जिले के चार परियोजना अधिकारियों को शो का ज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ,परफॉर्मेंस सुधार नहीं किए जाने पर वेतन भी रोका जाएगा, कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री रजनीश सिन्हा जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री सुधीर निगम सदस्य श्रीमती सुमित्रा आवतानी सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती पूनम तिवारी भी उपस्थित थी
कलेक्टर द्वारा की गई समीक्षा में रतलाम शहर क्रमांक दो ,पिपलोदा, जावरा ग्रामीण तथा आलोट परियोजना क्षेत्रों में पूरक पोषण आहार का वितरण प्रतिशत अत्याधिक कम पाए जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित सीडीपीओ को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए
बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विभाग गर्भवती महिलाओं की उचित देखभाल पर अपना फोकस करें महिला की गर्भावस्था के प्रारंभ से ही यह ध्यान दिया जाए कि उसको उचित आहार तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाए इससे बच्चा कुपोषित नहीं होगा ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि महिलाओं तथा युवतियों को कौशल संवर्धन उन्नयन प्रशिक्षण देने के साथ ही उनके रोजगार की भी उपलब्धता सुनिश्चित की जाना चाहिए, मात्र प्रशिक्षण देने से काम नहीं चलेगा उनको प्लेसमेंट भी दिलवाया जाए, लाडली लक्ष्मी पीएम मातृ वंदना योजना की भी समीक्षा की गई.

error: Content is protected !!