• Tue. Sep 15th, 2026

कलेक्टर के तेवर सख्त, अवैध शराब बिक्री के मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी को भी नोटिस

BySurendra Jain

Jul 25, 2021

खबर पक्की : रतलाम, 25 जुलाई 2021 जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त होने के संबंध में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर सी बारोड़ को भी शो कॉज नोटिस जारी किया गया है कलेक्टर द्वारा कहा गया है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब विक्रय की शिकायतें प्राप्त हो रही है जिसके कारण अपराध घटित हो रहे हैं इस संबंध में स्थानीय विधायक द्वारा भी शिकायत की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है सहायक आबकारी अधिकारी को कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी होने के नाते आपका दायित्व है कि अवैध शराब बिक्री नहीं हो परंतु अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है इससे यह स्पष्ट होता है कि आपका कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है तथा अवैध शराब विक्रय में प्रथम दृष्टया में आप की संलिप्तता है उक्त कृत्य के लिए क्यों ना आपका निलंबन एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जाए, सहायक आबकारी अधिकारी को तीन दिवस में उत्तर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं

error: Content is protected !!