• Tue. Sep 15th, 2026

घर जाते समय रात में बाइक फिसलने से गिरे युवक की इलाज के दौरान मौत, एक घायल

BySurendra Jain

Jul 23, 2021

खबर पक्की, 23 जुलाई, रतलाम। शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित रावटी थाना के अंतर्गत दो युवा साथी घर जाते समय रात में बाइक फिसलने से गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया। जिसमें से एक युवक कि मृत्यु हो गई और एक अन्य घायल है। पुलिस ने मार्ग कायम किया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतलाम शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित रावटी थाना के अंतर्गत गणेश उर्फ गलियां पिता छगन डोडिया 25 वर्ष,साथी प्रभु पिता कालू भूरिया 18 वर्ष निवासी रावटी दोनों बीती रात में 11बजे अपने गांव भामर जा रहे थे। तभी रास्ते में मोड़ आने से उनकी बाइक का पहिया फिसल गया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को रावटी अस्पताल ले गए जहां से आज सुबह उन्हें रतलाम जिला चिकित्सालय रेफर किया। अस्पताल में उपचार के दौरान गणेश उर्फ गलियां की मौत हो गई तथा घायल रंगु का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की।

error: Content is protected !!