खबर पक्की, 23 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में चल रहे हैं कोविड वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत 24 जुलाई को जिले के 101 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित सत्र स्थल अनुसार आलोट में 13, बाजना में 18, जावरा में 12, पिपलोदा में 5, सैलाना में 14, रतलाम ग्रामीण में 15, रतलाम शहर में 24 स्थानों पर वैक्सीनेशन होगा।
