• Mon. Sep 14th, 2026

34 साल बाद डीएसपी बने प्रेमपाल सिंह संभाला अजाक डीएसपी का कार्यभार

BySurendra Jain

Jul 20, 2021

खबर पक्की: 20 जुलाई रतलाम, कल 19 जुलाई शाम को प्रेमपाल सिंह चौधरी ने अजाक डीएसपी का कार्यभार ग्रहण किया 24 दिसंबर को 1987 को पुलिस की नौकरी में आए प्रेमपाल सिंह प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण कॉलेज कप्तान रहे और पास आउट करने के बाद सर्वश्रेष्ठ मूव सैनिक के रूप में सम्मानित हुए और इन्हें तत्कालीन राज्यपाल ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। महाकाल थाना से सेवा प्रारंभ कर उज्जैन रतलाम मंदसौर नीमच धार आदि जगह अपनी सेवाएं दी इनके साथ में रिजर्व कैटेगरी के चुने गए उम्मीदवार प्रमोशन में आरक्षण के कारण इनसे कहीं बहुत आगे पहुंच चुके हैं पर योग्य होने के बावजूद सामान्य श्रेणी का होने का खामियाजा इन्हें भुगतना पड़ा और अब 34 साल की नौकरी के बाद यह डीएसपी बन पाए। प्रमोशन पर इन्हें परिजनों ईस्ट मित्रों सहित पुलिस जनों परिवार के लोगों और सभी ने बधाइयां प्रेषित की।

error: Content is protected !!