• Mon. Sep 14th, 2026

विद्युत बिल ज्यादा आए तो अब घबराए नहीं , जनता की परेशानी के देखते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

BySurendra Jain

Jul 20, 2021

खबर पक्की, 20 जुलाई, रतलाम – श ह र में विद्युत मंडल द्वारा मनमानी तरीके से थमाए जा रहे बिजली बिल से जनता बहुत परेशानी हो चुकी है विद्युत मंडल के अधिकारियों को जनता की सुनवाई करने के लिए” साहब को समय नही है ” कई बार शिकायते मिलने के बाद भी विद्युत मंडल निराकरण करने में कतरा रहा है
उक्त जानकारी देते प्रदेश मीडिया प्रभारी पत्रकार भरत शर्मा ने बताया कि जनता की परेशानी के देखते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा अब समर्थन में उतर चुका है कल ही महासभा ने पैदल मार्च निकाला और विद्युत मंडल के अधिकारियों को ज्ञापन सोपा । अखिल भारत हिन्दू महासभा ने विद्युत मंडल के अधिकारियों को 7 दिवस का अल्टीमेटम देते हुए व्यवस्था सही करने के लिए निवेदन किया
आज जनता के हित में अखिल भारत हिन्दू महासभा ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए । किसी भी व्यक्ति का विद्युत बिल निर्धारित सीमा से ज्यादा आए और दुगुना आए विद्युत मंडल में शिकयत करने के बाद भी निराकरण ना होने की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है । जिसका भी बिजली बिल अधिक आया हो या दुगना आया हो तो संपर्क करे
अखील भारत हिन्दू महासभा रतलाम नगर अध्यक्ष अमन जैन सिसोदिया-9399213871,हिन्दू महासभा नगर उपाध्यक्ष लखन तिवारी-+919131163419,अखिल भारत हिन्दू महासभा प्रदेश संगठन मंत्री मंगल सिंह डाबी-+91 99936 00164,अखिल भारत हिन्दू महासभा प्रदेश मीडिया प्रभारी व पत्रकार भरत शर्मा-7987258652,अखिल भारत महिला महासभा जिला अध्यक्ष भारती यादव 7610686311 आदि ने जारी किए.

error: Content is protected !!