• Tue. Sep 15th, 2026

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माणक चपडोद का असामयिक स्वर्गवास

BySurendra Jain

Jul 15, 2021

खबर पक्की जावरा (निप्र) 15 जुलाई जैन पंचायती नोहरा के ट्रस्टी एवं त्री स्तुतिक जैन श्री संघ के संगठन मंत्री ब्लॉक कांग्रेस जावरा के अध्यक्ष श्री माणक चपडोद का असामियक स्वर्गवास हो गया आप अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। सुबह उन के निवास स्थल पीपलीबाजार से निकली शवयात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए शांतिवन पर उनके पुत्र मोहित चपडोद के साथ ही चपडोद परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें मुखाग्नि दी ।इस अवसर पर शोक सभा में मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भारत सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट प्रकाश मेहरा मुस्लिम समाज से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ कड़पा त्रिस्तचतिक श्री संघ से श्री प्रवीण जैन खतर गछ संघ की ओर से हिम्मत सिंह श्रीमाल श्रावक संघ से श्री अशोक झामर, दिगंबर समाज से अनिल काला वरिष्ठ संघ से श्री चंदनमल कोठारी बोहरा समाज की ओर कुतुबुद्दीन सेफ ब्राह्मण समाज की ओर से वरुण श्रोत्रिय काटजू व्यापारी संघ की ओर से अजीत चतर किराना से विनोद मेहता किसान मोर्चा की ओर से हरिराम पाटीदार युवक कांग्रेसकी ओर से राहुल पाटीदार रेडकास सोसाइटी से वीरेंद्र सिसोदिया मंदसौर से राजेनद सुराना ब्लॉक कांग्रेस पिपलोदा की ओर से दिलीप मंडलोई चापड़ा से श्री राजेश जैन एवं उनके पारिवारिक मित्र एवं शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुशील कोचट्टाने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करी।शोक सभा का संचालन करते हुए श्री अभय सुराणा ने कहा कि निर्भकता मिलन सारिता तथा स्पषटवादिता निर्भीकता हर दिल अजीज के माणक का इस तरह चले जाना किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है हम सभी नतमस्तक हैं।उपस्थित सभी लोगों ने अपने अपने इष्ट देवता को याद कर उसको अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करी इस अवसर पर माणक चपड़ोद मित्र मंडल द्वारा शांति वन पर एक माइक सेट देने की घोषणा की।

error: Content is protected !!