• Tue. Sep 15th, 2026

विद्युत समस्या को लेकर कार्यपालन यंत्री से मिले भाजपा मंडल अध्यक्ष

BySurendra Jain

Jul 14, 2021

खबर पक्की, 14 जुलाई, रतलाम। शहर की विद्युत व्यवस्था को लेकर विधायक चैतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाअध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के मार्गदर्शन में नगर मंड़ल के अध्यक्षगण अधीक्षण यंत्री श्री वर्मा से मिले। उन्हें आए दिन हो रही कटौती से अवगत कराकर इस समस्या के समाधान की मांग की गई।
मंड़ल अध्यक्षगण ने श्री वर्मा को बताया कि शहर में प्रतिदिन बारिश के चलते विधुत वितरण बंद कर दी जाती हैं जबकि बारिश से पूर्व विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य पूर्ण किया जाता हैं उस समय भी विधुत व्यवस्था बंद कर मेंटेनेंस किया जाता हैं जब विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया गया उसके बाद भी विद्युत व्यवस्था को बन्द करना जायज नही है और पूरे शहर में विधुत तारो का सड़को की ओर झुकाव होने से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत चौकियों पर सप्लाई बंद के दौरान टेलीफोन आपरेटर द्वारा फोन बंद कर दिया जाता हैं,जिसके कारण जवाब नही मिलने से जनता में नाराजगी उतपन्न होती हैं। उनका गुस्सा शहर के जनप्रतिनिधियों को झेलना पड़ता है। विभाग अपनी व्यवस्था को सुधारें ताकि शहर की जनता को परेशानी न हो। चर्चा के दौरान मंड़ल अध्यक्ष नीलेश गांधी, आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, मंड़ल महामंत्री विनोद यादव,सेवा ही संगठन अभियान के रतलाम विधानसभा प्रभारी जयवंत कोठारी, भाजपा नेता निर्मल कटारिया, सोमेश पालीवाल उपस्थित थे।

error: Content is protected !!