• Tue. Sep 15th, 2026

रोजगार मेले का आयोजन होगा, बेरोजगार आवेदक गूगल फॉर्म पर अपनी जानकारी 22 जुलाई तक अपलोड करें

BySurendra Jain

Jul 14, 2021

खबर पक्की, 14 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर आगामी दिनों एक वृहद रोजगार मेले प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाने वाला है। इसमें निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों जैसे ट्रेनी कस्टमर केयर, एग्जीक्यूटिव रिलेशनशिप की भर्ती में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
आईटीआई प्राचार्य यू.पी. अहिरवार ने बताया कि ऐसे बेरोजगार आवेदक जो कक्षा 8वीं, 10 वीं, 12 वीं किसी भी विषय में स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण है तथा जिनकी आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य है और मध्यप्रदेश या अन्य प्रदेशों में कार्य करने के इच्छुक हैं वे बेरोजगार आवेदक गूगल फॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी योग्यता सहित आगामी 22 जुलाई तक आवेदन पत्र अपलोड कर सकते हैं। रोजगार के अवसर के आयोजन की सूचना पृथक से दी जाएगी।

error: Content is protected !!