खबर पक्की: 10 जुलाई रतलाम, मौसम की बेरुखी और बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है गैस सिलेंडर ₹900 छूने को आतुर है पेट्रोल ₹109 62 पैसे मतलब यह भी 110 टच करने के लिए तत्पर है इसी तरह डीजल भी प्रतिस्पर्धा में रोज नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है खाने के तेल दालें सभी रोज नए रिकॉर्ड बना रहे है। इससे मध्यम वर्ग के परिवारों की कमर टूट रही है राजनीतिक दल खामोश है किसी को कुछ नहीं पड़ी है वोट लेने के लिए आ जाएंगे बस। विपक्ष में थे तो चार आना 8 आना बढ़ने पर बैलगाड़ी यात्रा निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ता जनता की बेबसी और मजबूरी पर सोशल मीडिया पर उसका मजाक उड़ाते हैं। वही जनसमर्थन ना मिलने के कारण विपक्षी कांग्रेस भी इस बारे में ज्यादा कुछ कर नहीं पा रही है।
