खबर पक्की: 10 जुलाई रतलाम, केंद्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व के निर्देश पर रतलाम भाजपा संगठन द्वारा नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को मंत्री बनाए जाने पर केंद्रीय नेतृत्व व प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करने के लिए पत्रकार वार्ता आयोजित की गई पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नंदकिशोर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल पूर्व पार्षद अरुण राव उपस्थित थे। इस अवसर पर पत्रकारों ने बढ़ती महंगाई झाबुआ रोड पर टोल शुरू करने पेट्रोल डीजल पर सवाल दागना शुरू किए तो जल्द ही पत्रकार वार्ता खत्म कर दी गई।
