• Tue. Sep 15th, 2026

कलेक्टर रतलाम के काम से सीएम गदगद टि्वट कर दी बधाई

BySurendra Jain

Jul 9, 2021

खबर पक्की: 9 जुलाई रतलाम, कलेक्टर को मिली सीएम की शाबाशी रतलाम जिले के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने 60 साल बाद करोड़ों रुपए के 16 बीघा जमीन ग्राम सांवलिया रुंडी निवासी आदिवासी समाज के मंगला, थावरा तथा नानूराम भाबर को प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरी कर कब्जा दिलवाया था तथा गुरुवार को भूमि के कागजात सोपे थे, कलेक्टर पुरुषोत्तम की बेहतर कार्यप्रणाली की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने तारीफ करते हुए ट्वीट किया है कि…” रतलाम कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम जी का यह कार्य अभिनंदनीय है जनता की सेवा ही सुशासन है “…. बधाई हो कलेक्टर साहब ..आप जैसा अच्छा प्रशासक जिले को मिला ।

error: Content is protected !!