• Wed. Oct 28th, 2026

‘कलम कैफ़े’ का प्रसारण आज से, मनोरंजन का इंदौरी ठिया बना

BySurendra Jain

Jul 10, 2021

खबर पक्की, 10 जुलाई, इन्दौर। अवसाद से भरे कोरोना काल से आम लोगों को उबारने के उद्देश्य से देश के चर्चित हास्य कवि और सुखेड़ा रतलाम जिला में पले बड़े अतुल ज्वाला ने स्टूडियो ‘कलम कैफ़े’ तैयार किया है जिसका लोकार्पण शनिवार से डिजिटल होगा।
हास्य व्यंग्य और कविता के माध्यम से लोगो के मनोरंजन और नई प्रतिभाओं को एक अच्छा प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से कलम कैफे की शुरुआत डिजिटल प्लेटफार्म पर की गई है । स्टूडियो राऊ इंदौर में बनाया गया । इसका प्रसारण 10 जुलाई से प्रतिदिन शाम 5 बजे कवि अतुल ज्वाला फेसबुक पेज , यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम की प्रोडक्शन टीम में दिनेश दिग्गज, प्रेरणा ठाकरे , डॉ. अर्पण जैन , हिमांशु बवंडर ने कमान संभाल रखी है । इस कार्यक्रम के निर्माता निर्देशक कवि अतुल ज्वाला है । लॉक डाउन के आपात काल में इंदौर से इस तरह का कार्यक्रम निकलना देश भर में आनंद का विषय हो रहा हैं। नवोदित एवं स्थापित कवियों के द्वारा स्वस्थ्य हास्य एवं वैचारिक कविताओं के माध्यम से मनोरंजन किया जाएगा। साथ ही नई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा , जिससे अच्छी प्रतिभाएं जन मानस तक पहुचेगी , और जनता को हास्य और कविताओं के नए स्वरूप से रूबरू होने का अवसर मिलेगा ।

You missed

error: Content is protected !!