खबर पक्की, 8 जुलाई,ताल। आज गुरुवार को सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल पर आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड ताल के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस पुनीत कार्य में दुर्गा वाहिनी भी आगे आई और रक्तदान किया,
जहा मंचासीन जिला अधिकारी व अतिथिगण ने प्रभु श्री राम की पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया और रक्तदान प्रारम्भ किया गया जिसमे समस्त रक्तदाताओं द्वारा 104 यूनिट रक्त दान किया गया
विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल जिला अध्यक्ष श्रीपाल सिंह दसेड़ा, जिला मंत्री भेरूलाल माली, बजरंग दल जिला संयोजक कालूराम राम पाटीदार, लाल चंद शर्मा, तारा चंद पाटीदार, लाल सिंह राठौर, बबलू माली, नाथूलाल पाटीदार, स्वास्थ केंद्र अधिकारी डॉ.रविंद्र पाल, डॉ राहुल पाटीदार (नोडल अधिकारी ब्लड बैंक), मीनाक्षी शर्मा (काउंसलर), शुभम पांडे (लैब तकनीशियन), विवेक अहिरवार (लैब अटेंडेंट), लक्ष्मीकांत (प्रयोगशाला परिचारक), दीपक छपरी, कपिल राव उपस्थित रहें
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड ताल के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओ द्वारा कुल 104 यूनिट डोनेशन किया गया
सभी रक्तदाताओ की सेवा का हेल्पिंग हैंड इंडिया ग्रुप ने सराहना की।
