दीपक राठौड़ रावटी
खबर पक्की : 8 जुलाई रतलाम, जिले के आदिवासी क्षेत्र रावटी थाना अन्तर्गत गांव नायन में बुजुर्ग दंपति पुंजा पिता भीमा उम्र 50 वर्ष,सेता पति पुंजा उम्र 48 वर्ष ने अज्ञात कारण से कीटनाशक (जहर ) दवाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जाता है दंपति का किसी से कोई विवाद नही था । दंपति के दो पुत्र है और दोनों काम पर गये हुऐ थे । महिला ने अपने घर में तो बुजुर्ग ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोडा़ । सुचना पर रावटी पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोप दिया । मौत का कोई स्पष्ट कारण पता नही चला है वही पुलिस पुरे मामले की विवेचना कर रही है ।
