• Sat. Oct 31st, 2026

स्कूल संचालक फीस में बढ़ोतरी नहीं करेंगे मात्र ट्यूशन फीस ही लेंगे, कलेक्टर ने दिए निर्देश

BySurendra Jain

Jul 8, 2021

खबर पक्की, 8 जुलाई, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर के प्राइवेट स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित करते हुए शासन की मंशा अनुसार निर्देश दिए कि स्कूल संचालक फीस में बढ़ोतरी नहीं करेंगे वह मात्र ट्यूशन लेंगे जो फीस 2020,2021 मे, थी वही फीस 2021-22 मे ली जाएगी साथ ही स्कूल संचालक किसी को भी फीस के अभाव में टीसी देने से मना नहीं करेंगे इस मामले में गुण दोष के आधार पर फैसला लेंगे, अभी मात्र ऑनलाइन कक्षाएं संचालित होंगी किसी भी बच्चे को शैक्षणिक कार्य से किसी भी स्थिति में स्कूल में नहीं बुलाया जाए ,अन्य अनिवार्य स्थिति में विद्यार्थी को बुलाया जा सकता है कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि निर्देश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी स्कूल बंद भी किया जा सकता है
कलेक्टर ने सभी स्कूल संचालकों से अनुरोध किया कि कोरोना से किसी बच्चे के माता अथवा पिता में से एक की मृत्यु की दशा में बच्चे की मदद करें उनसे फीस नहीं ली जाए अन्य मदद भी करें, कलेक्टर के अनुरोध पर बैठक में उपस्थित सभी संचालकों ने एक स्वर से अपनी सहमति जाहिर की

You missed

error: Content is protected !!