खबर पक्की : 7 जुलाई रतलाम, आज हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के फेरबदल में जावड़ेकर और रमेश पोखरियाल निशंक की छुट्टी कर दी गई है खबर पक्की ने 28 जून को ही लिख दिया था कि जावड़ेकर निशंक और निर्मला सीतारमण की छुट्टी हो सकती है लेकिन आज के फेरबदल में निर्मला सीतारमण का पत्ता कट होने से बच गया लेकिन जावड़ेकर निशंक की छुट्टी हो गई इसी तरह बिहार से दो मंत्री जनता दल यूनाइटेड से बनाने की संभावना व्यक्त की गई थी लेकिन जनता दल यूनाइटेड से एक मंत्री और एक मंत्री एलजेपी के पशुपतिनाथ पारस को बनाया गया है। इस तरह खबर पक्की ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राजनीति खबर और विश्लेषण के लिए उसके पास श्रेष्ठ सूचना तंत्र और विश्लेषण कर्ता है।
