• Sat. Oct 31st, 2026

महू आर्मी एरिया से लगी मल्टी में ब्लास्ट, 4 घायल:2KM तक सुनाई दिया धमाका; फौज की इंटेलिजेंस भी सक्रिय, गैस सिलेंडर में धमाके की बात आई सामने

BySurendra Jain

Jul 8, 2021

खबर पक्की, 8 जुलाई, इंदौर। इंदौर के महू कैंट एरिया से लगे खान कॉलोनी की एक मल्टी में गुरुवार सुबह ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज 2 किलोमीटर तक सुनाई दी। इसे हड़कंप मच गया। मौके पर तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और आर्मी इंटेलिजेंस पहुंच गई। जांच में पता चला कि मल्टी के एक फ्लैट में विस्फोट हुआ है। इसमें 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है।
पुलिस के अनुसार महू की खान कॉलोनी की मल्टी में यासीन नामक व्यक्ति किराए से रहता है। सुबह 8 बजे यासीन की पत्नी जब चाय-नाश्ता बना रही थी, उसी दौरान तेज धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि गैस सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए।
जिस घर में धमाका हुआ उसका सामान बाहर सड़क तक आ गया। धमाके से दीवारें चटक गईं। हादसे और धमाके की वजह से मल्टी के आसपास बने मकानों में भी काफी नुकसान हुआ है। हादसे में यासीन, उसकी पत्नी, उसका डेढ़ बच्चा और उसके चाचा के घायल होने की बात सामने आई है।
धमाके की खबर से काफी भीड़ जमा हो गई थी। कई लोग धमाके को संदेह की नजर से भी देखने लगे। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। इसी दौरान आर्मी इंटेलिजेंस भी मौके पर पहुंची गई। गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से हादसा हुआ है। धमाके की खबर से काफी भीड़वहां जमा हो गई थी। कई लोग धमाके को संदेह की नजर से भी देख रहे हैं। फिलहाल माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से हादसा हुआ है। हादसे और धमाके की वजह से मल्टी के आसपास बने मकानों में भी काफी नुकसान हुआ है।

You missed

error: Content is protected !!