• Tue. Sep 15th, 2026

नेहरू स्टेडियम का गुनाहगार कौन जनता मांगती है जवाब

BySurendra Jain

Jul 7, 2021

खबर पक्की: 7 जुलाई रतलाम, रतलाम शहर की शान रतलाम का नेहरू स्टेडियम आज अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा है। पौने चार करोड़ की लागत से तैयार होने वाला जी प्लस 3 की योजना को उसी के हिसाब से फाउंडेशन तैयार हुआ उसे के हिसाब से पिलर्स उठाए गए और अब इसको मात्र जी प्लस वन बनाया जा रहा है जिसकी लागत दो सवा दो करोड़ के लगभग आ रही है यह मात्र स्टेडियम नहीं है इस पूरे क्षेत्र को पोलोग्राउंड कहते थे जिसमें राजा महाराजा पोलो खेलते थे यह मल्टीपरपज ग्राउंड था और है इसमें रतलाम शहर के नागरिकों की भावनाएं जुड़ी हुई है लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा की मनमानी और निष्क्रिय कांग्रेस पार्टी के कारण और शहर की कुंभकरण जनता रतलाम के खेल खिलाड़ी और खेल प्रेमी जनता के खून में कोई उबाल ना होने के कारण इस पूरी योजना की मिट्टी पलीत कर दी गई है और शहर अपनी आंखों के सामने इस स्टेडियम को मरते हुए देख रहा है। क्या रतलाम के लोकप्रिय विधायक और कर्मशील कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम जिनके पास रतलाम नगर निगम प्रशासन का भी दायित्व है अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर इस शानदार धरोहर को बचाने की कोशिश करेंगे नहीं तो आने वाले चुनाव में जनता इस बर्बादी का हिसाब मांगेगी।

error: Content is protected !!