• Sat. Oct 31st, 2026

मैरिज गार्डन संचालक बगैर अनुमति आयोजन नहीं करें कलेक्टर ने दी अंतिम चेतावनी, कोरोना नहीं फैलाएं, बिजनेस भी चलता रहे

BySurendra Jain

Jul 7, 2021

खबर पक्की, 7 जुलाई, रतलाम। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित मैरिज गार्डन संचालकों होटल रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक में कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि बगैर अनुमति कोई भी आयोजन होटलों मैरिज गार्डंस में नहीं किए जाएं यह अंतिम चेतावनी है यदि किसी ने बगैर अनुमति आयोजन किया तो कड़ी सेकड़ी कार्रवाई की जाएगी कलेक्टर ने कहा कि मैरिज गार्डन संचालक कोरोना स्प्रेडर नहीं बने ऐसी कार्यप्रणाली अपनाएं जिसमें संक्रमण नहीं पहले और बिजनेस भी चलता रहा होटल मैरिज गार्डन संचालकों से जुड़े व्यक्तियों के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप भी आयोजित करेंगे अनुमति प्राप्त शादी विवाह आयोजनों में निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्ति कतई सम्मिलित नहीं हो जो भी व्यक्ति सम्मिलित होते हैं उनका आरटी पीसीआर टेस्ट पूर्व से करवाना होगा

You missed

error: Content is protected !!