• Wed. Oct 28th, 2026

जम्मू: हवाई अड्डा परिसर में महज पांच मिनट में दो धमाके, ड्रोन से आईईडी फेंकने की आशंका

BySurendra Jain

Jun 27, 2021

खबर पक्की, 27 जून, जम्मू। जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट में बीती रात 2 बजे धमाकों की आवाज सुनवाई दी। तत्काल जम्मू पुलिस के आला अधिकारी और अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अब तक की जांच के मुताबिक, ड्रोन से दो धमाकों को अंजाम दिया गया, जिनमें दो लोग घायल भी हुए हैं। तकनीकी हवाई अड्डे की इमारत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। एक इमारत की छत में छेद हो गया है। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ड्रोन हमला था। मौके से खाली खोखा भी बरामद किया गया है।
बता दें यह एयरपोर्ट इसलिए भी अहम है क्योंकि यहीं वायु सेना का बेस है। इसी परिसर में सेना के कुछ परिवार रहते हैं, कैंटिंन, प्ले ग्राउंड समेत अन्य सुविधाएं हैं। आतंकी गतिविधि के एंगल से भी जांच हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों धमाके कम क्षमता वाले थे।

वायु सेना ने आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा, दो धमाके हुए हैं। एक धमाके में इमारत की छत को नुकसान पहुंचा है, जबकि दूसरे धमाका खुले स्थान पर हुआ। यह भी माना जा रहा है कि धमाका ड्रोन से किया गया हो सकता है। इस बीच, सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। इतना अधिक सुरक्षा के बावजूद यह धमाके कैसे हो गए?

वहीं एक अन्य घटनाक्रम के तहत जम्मू पुलिस को बड़ा कामयाबी हासिल हुई जब स्थानीय वेब मॉल के पास से 20 साल के आतंकी नदीम को गिरफ्तार किया गया है। यह मॉल त्रिकूटा इलाके में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर है। सबसे बड़ी बात यह है कि बनिहाल के रहने वाले नदीम के पास से 5 किलो आईईडी भी बरामद हुआ है। नदीम से पूछताछ की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!