खबर पक्की: 21 जून रतलाम, टीकाकरण महा अभियान को रतलाम जिले में जनता का भरपूर प्रतिसाद मिला और जिला प्रशासन के निर्धारित टारगेट 30000 से 20% ऊपर कुल 36000 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा बताया गया कि जिले में सुबह से ही टीकाकरण केंद्र पर जनता की भीड़ उमड़ रही थी और सब ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की थी और कहीं से किसी भी प्रकार की दिक्कत का कोई समाचार अभी तक प्राप्त नहीं हुआ। सभी सामाजिक संस्था और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने इसमें अपना भरपूर योगदान दिया और इस राष्ट्रीय आपदा से निपटने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। जिला प्रशासन और जिले की जनता इसके लिए बधाई के पात्र है।
