• Sat. Aug 1st, 2026

सांसद और भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के नियमों का उल्लंघन

BySurendra Jain

Jun 21, 2021

खबर पक्की: 21 जून रतलाम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर हनुमान ताल पर पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम द्वारा आयोजित कार्यक्रम जिसमें भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर समेत अनेकों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इस कार्यक्रम में खुले आम मास्क के नियम और सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया। चित्र में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि किसी भी व्यक्ति द्वारा मास्क नहीं पहना गया है और ना ही अधिकतम 6 लोगों और 6 फीट की दूरी का पालन किया जा रहा है। जब सांसद जैसे एक बेहद जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा खुद अपनी ही सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है जबकि उन्हें खुद नियमों का पालन करके जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। और प्रशासन जो मजबूर और बेबस जनता पर रोज आए दिन जुर्माना करता है को भी ऐसे नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई करके जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। तभी आप जनता पर किए गए जुर्माने का औचित्य सिद्ध कर पाएंगे नहीं तो जनता को यही लगेगा कि नियम और कानून सब जनता के लिए नेता और अधिकारी और प्रभावशाली लोग इससे फ्री है।

You missed

error: Content is protected !!