• Wed. Oct 28th, 2026

5 जिला जज और इंदौर हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार वर्मा सहित छह हाई कोर्ट जज बने

BySurendra Jain

Jun 18, 2021

खबर पक्की, 18 जून इंदौर। हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा सहित छह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मप्र हाईकोर्ट के जज बनाए गए है। शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।
इसके पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन नामों की सिफारिश की थी।
आज जारी किए गए नोटिफिकेशन में वर्मा के अलावा जिला जज अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल व राजेंद्र कुमार वर्मा हाई कोर्ट जज बने हैं।
उल्लेखनीय है कि रजिस्ट्रार अनिल वर्मा लगभग चार साल पहले इंदौर खंडपीठ में रजिस्ट्रार बनकर आए थे। उसके पहले वह विजिलेंस में जिला जज के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

You missed

error: Content is protected !!