रतलाम। रतलाम शहर मे रहने वाले सिंधुजनों की प्रतिष्ठित संस्था भारतीय सिंधु सभा में पदाधिकारियों के बीच विवाद हो गया है। सोमवार को इस संस्था के अहम पदों पर रहने वाले शहर के ख्यात केटरिंग कारोबारी राजू परियानी ने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। परियानी ने समाजजनों को व्हाट्सएप वाइस मैसेज किया। इस मैसेज में उन्होंने कहा है- मैं समाज के कुछ वरिष्ठजनों से परेशान हूं।
रतलाम में सिंधु समाज के 600 से ज्यादा परिवार रहते है और इस समाज के सदस्यों की संख्या लगभग 5 हजार है। भारतीय सिंधु सभा शाखा रतलाम इस समाज की केंद्रीय संस्था है। राजू परियानी इस संस्था में उत्सव मंत्री है, इसके अलावा वे युवा शाखा के शहर अध्यक्ष भी है। परियानी के पास ही बिरियाखेड़ी गुरूद्वारे की लंगर समिति का भी प्रभार है। परियानी ने समाज के लोगों को भेजे मैसेज में कहा है कि मैं समाज की समस्त संस्थाओं से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। बिसनेस और पारिवारिक कारणों से मैं समाज को समय नहीं दे पा रहा हूं। इसके अलावा मैं समाज के कुछ वरिष्ठ सदस्यों से परेशान हूं। khabarpakki.com प्रतिनिधि से बातचीत में परियानी ने बताया कि निजी कारणों से समाज के पदों से इस्तीफा दिया है, इसमें विवाद जैसा कुछ नहीं है।
