• Wed. Jul 29th, 2026

कचरे से अटे पडे नाले में फंसी गाय को जान जोखिम में डाल मुस्लिम युवाओं ने बचाया

BySurendra Jain

Jun 17, 2021

खबर पक्की: 17 जून रतलाम, मामूली बारिश ने शहर के नालों की सफाई की पोल खोल दी जिसमें कचरे में फंसकर एक गाय की जान जाते-जाते बची। हरमाला रोड पर ताज स्टोन के सामने जबरदस्त कचरे से अटे पड़े नाले में थोड़ी सी बारिश के कारण एक गाय फस गई थी। मुस्लिम युवाओं को कचरे में फंसी गाय अपने जीवन के लिए संघर्ष करते दिखाई दी तो उन्होंने बिना देर किए गंदगी में अटै पड़े नाले में उतर कर 6-7 लोगों ने रस्सी और अपने श्रम के सहारे कचरे में फंसी गाय को बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई जिसके क्षेत्रवासियों सहित शहर के लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। नगर निगम को इस घटना से सबक लेकर युद्ध स्तर पर नालों की सफाई करवाना चाहिए नहीं तो किसी दिन कचरे से अटे पड़े नाले किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाएंगे।

error: Content is protected !!