• Tue. Sep 15th, 2026

जिला पंचायत के बाहर बैठकर गाए भजन, त्रिस्तरीय पंचायत राज संगठन का आंदोलन

BySurendra Jain

Oct 2, 2017

 

रतलाम। मध्यप्रदेश में पंचायत राज अधिनियम को जस का तस लागू करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में त्रि स्तरीय पंचायत राज संगठन ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक और जिला पंचायत रतलाम के उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़ की अगुवाई  में रतलाम जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।

सुबह 11 बजे से शुरू हुए धरने से पहले महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया, उपरांत धरने में शामिल पंचायतराज प्रतिनिधियों ने भजन गाए। इस धरने में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगदीश पाटीदार, किसान नेता राजेश पुरोहित करमदी, शहर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, अनवर खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

error: Content is protected !!