खबर पक्की: 9 जून रतलाम, आज हुए आपदा प्रबंध समिति की मीटिंग में जिसमें प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा और कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सहित रतलाम विधायक चेतन कश्यप व अन्य विधायक भी शामिल थे यह निर्णय हुआ कि कोरोना लगभग पूरी तरह नियंत्रण में है और जनता की परेशानियों को समझते हुए जिले को पूरी तरह खोलने का निर्णय किया गया हेयर कटिंग सैलून संचालकों का पूरा वैक्सीनेशन कंप्लीट हो चुका है अतः कल से हेयर कटिंग सैलून भी खुलेंगे सभी दुकानें 6:00 बजे तक ही खुलेगी ज्ञातव्य है कि इस संदर्भ में कल कांग्रेस द्वारा भी ज्ञापन देकर रतलाम पूरा खोलने की मांग की गई थी इंदौर और भोपाल मैं भी लॉकडाउन में छुट देते हुए खोलने का निर्णय लिया जा चुका है विभिन्न व्यापारिक संगठन भी लगातार इसकी मांग कर रहे थे। प्रेस मीडिया भी लगातार इस मांग को उठा रहे थे। उसको देखते हुए आज आपदा प्रबंध समिति की मीटिंग बुलाकर तत्काल इस संबंध में निर्णय लिया गया बाकी निर्णय पूर्ववत रहेगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी को करना होगा नाश्ता और कचोरी पोहा समोसा वाले भी दुकान खोल सकते हैं लेकिन खड़े रहकर या बैठकर खिला नहीं सकते उनको भी पार्सल पैकिंग करना होगा। जनता की मांग को देखते हुए एक उचित निर्णय की जनता के सभी समुदाय ने देर आयद दुरुस्त आयद की तर्ज पर भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आपदा प्रबंध समिति के इस निर्णय का स्वागत किया है।
