खबर पक्की 24 मई जावरा, जिले में सख्त लॉक डाउन चल रहा है और जरूरी काम से आने जाने के लिए E पास की व्यवस्था की गई है। किंतु सेवा कार्य में लगे लोगों को ई पास की अनिवार्यता शायद पता नहीं है यही कारण है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक धर्मेंद्र मालवीय भोजन करके शाम को कोविड सेंटर जा रहे थे तो जावरा शहर के प्रभारी टीआई बीडी जोशी कुछ पुलिस वालों के साथ कमानी गेट पर खड़े थे उन्होंने धर्मेंद्र मालवीय को बुलाया और पूछा किधर जा रहे हो धर्मेंद्र मालवीय ने जवाब दिया कोविड- सेंटर पर जा रहा हूं तो थाना प्रभारी ने कहा कि पता नहीं लॉक डाउन चल रहा है चलो घर जाओ इस पर धर्मेंद्र मालवीय ने कहा कि नहीं मैं कोविड- सेंटर जाऊंगा आपको नहीं पता देशभर में सेवा भारती के माध्यम से आर एस एस सेवा दे रहा है इस बात को लेकर लेकर थाना प्रभारी और जिला प्रचारक में काफी बहस और अपशब्दों का प्रयोग हुआ जिसकी जानकारी जिला प्रचारक द्वारा संघ के पदाधिकारियों को भी दी गई अगर अनुभाग स्तर पर सेवा कार्य में लगे लोगों की जानकारी प्राप्त कर अनुविभागीय अधिकारी द्वारा इन्हें पास जारी कर दिए जाते तो यह अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होती। और आर एस एस के जिला प्रचारक को इस तरह अपमानित नहीं होना पड़ता।
