• Thu. Sep 24th, 2026

बच्चे भी पाठशाला जैसी सेवा दे रहे जैन हेल्प लाइन भोजन व्यवस्था में

BySurendra Jain

May 18, 2021

खबर पक्की, 18 मई, रतलाम|जैन हेल्प लाइन द्वारा भोजन पैकेट वितरण का कार्य निरंतर चल रहा अब होस्पिटल नर्सिंग होम ,व उपचाररत परिवारों के साथ कई बस्तियों में भी जारहे है अब यह
संख्या 1100 पेकेट व टिफिनवितरण पर पहुँच गई है उक्त जानकारी देते हुए जैन हेल्प लाइन के महेन्द्र गादिया ने बताया की अभी कार्यकर्ता निरंतर सेवा दे रहे है, सबसे बड़ी विशेषता हाटीराम दरवाजा निवासी छोटे छोटे बच्चे प्रतिदिन आकर पैकेट पैक करा रहे वे ऐसे समय मे आते जैसे पाठशाला जा रहे हो ,साथ ही।इन बच्चों में प्रमुख पर्व पीपाड़ा ,भव्य भरगट,पर्व सोनी ईशान सुराणा, कार्तिक जैन मोहित पावेचा व टीम अपनी सेवा दे रहे हैं अर्थ सहयोगियों का सहयोग भी निरंतर मील रहा है, वे अब एक एक दिन की राशि का खर्च दे रहे हैं आज केसर बाई नेमचंद कोठारी परिवार द्वारा महेन्द्र कोठारी द्वारा परिवार की ओर से भोजन मिठाई के साथ वितरण करवाया गया व भेरूलाल जी चोरड़िया की स्मृति में सुनील चोरड़िया द्वारा व दशरथ बाफना व शुशील गोरेचा द्वारा एक दिन का खर्च प्रदान किया गयाl
*2 लाख 11 हजार rs भेंट किए सराफ परिवार ने*
माँ का दाह संस्कार किया और कुछ घंटों में पहुचे आज धर्म निष्ठ श्राविका
तपस्विनी जिन्होंने 24 मासक्षमण व कई8 व11 की तपस्या की ऐसी प्रतिमूर्ति
पिस्ता बाई स्व कनकमल जी सर्राफ का देवलोकगमन हुआ दाह संस्कार के कुछ घंटो पश्चात उनके पुत्र मुकेश सराफ व राकेश सराफ व परिजन ने निर्णय लिया कि आगे उनकी स्मृति में कोई कार्यक्रम नही करते हुए जैन हेल्पलाइन द्वारा भोजन व कीट वितरण जैसे सेवा कार्यो में ही यह राशि दी जाए मोहन टाकीज जैन हेल्प लाइन को दो लाख ग्यारह हजार की राशि महेन्द्र गादिया को हेल्पलाइन हेतु प्रदान की परिवार ने कोई अन्य ख़र्च न कर भोजन पैकेट व किट में देने का निर्णय लिया जो सराहनीय है, उनके साथ कमल मारवाड़ी व परिजन आदि उपस्तिथ थे सभी ने उनका आभार व्यक्त किया साथ ही सेवा भारती व जैन हेल्पलाइन के कार्यकर्ता भोजन वितरण में शतत लगे है श्री ओसवाल पंचांन बड़े साथ कि सेवा भी स्थान के रूप में मिल रही है

error: Content is protected !!