खबर पक्की: 18 मई रतलाम, उज्जैन जिले के बड़नगर से आकर रतलाम में अपनी वकालत की धाक जमाने वाले वरिष्ठ अभिभाषक सुरेश चंद्र अग्रवाल का आज दुःखद निधन हो गया वह 14 दिनों से इंदौर में निजी चिकित्सालय में भर्ती थे कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद भी उनका शरीर रिकवर नहीं हो पाया और अंततः मौत ने उनको अपने आगोश में जकड़ लिया। हंसमुख और मिलनसार प्रकृति के अभिभाषक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने जिले के अभिभाषको में अपना एक विशिष्ट स्थान बनाया था। खबर पक्की उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
