रतलाम। महू-नीमच फोरलेन पर सातरूंडा के नजदीक बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक ट्रेक्टर ट्राली पलटी खा गई। इस दुर्घटना में ट्राली में सवार 12 से ज्यादा मजदूर घायल हुए है, इनमें से एक महिला की मौत हो गई । घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह दुघर्टना मारूती कॉलेज के ठीक सामने हुई। सभी घायल मजदूरों को राहगिरो और आसपास के ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बिलपांक पुलिस का दल भी मौके पर पहुंच गया था। जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी धाकड़ भी अपने साथियों के साथ यहां पहुंच गए थे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में उपचार के दौरान सीता बाई उम्र 60 साल निवासी डेलनपुर ने दम तोड़ दिया।
