खबर पक्की: 24 अप्रैल मोहनखेड़ा, कल से मोहनखेड़ा में 300 बेड का कोविड सेंटर प्रारंभ किया जा रहा है,तय यह हुआ कि स्थान,भोजन आदि की व्यवस्था ट्रस्ट मुहैया करवाएगी बाकी प्रशासन का।
सीर्फ़ इतना ही होता तो यह केंद्र भी औरों जैसा होता, पर,यंहा पूज्य आचार्य ऋषभ बापजी का काम है,जो सेवा में समझौता पसन्द नही करते,उन्होंने अपने सभी को बुलवाया और तुरंत ही डिजिटल x-ray के लिए कहा,ओर्डर दे दिया,सोमवार को मशीन लग जायेगी,25 टॉयलेट का ऑर्डर राजस्थान में दिया जो कल तक आने की संभावना है,ऑक्सीजन के लिए कोरियाई कंपनी को ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कहा है,जो,संभवतः 8 रोज में आ जायेगा,सभी जरूरी दवाइयों की लिस्ट बनवाई और जल्द से जल्द लाने के लिए कहा है,भले ही यह व्यवस्था प्रशासन की है पर बापजी का कहना है कि हमारे पास भी व्यवस्था होना चाहिए,रेमदिसिवर की कमी को देखते हए अहमदाबाद की फार्मा कम्पनी से बात की और इसके विकल्प के बारे में समझने की कोशिश की।कुल जमा प्रदेश का एक बहुत अच्छा कोविड सेंटर धार के मोहनखेड़ा में खुल गया है,लोगो का यंहा कुछ भला हो यही प्रार्थना है।🙏🙏
महावीर जयंती पर अनुपम सौगात मोहनखेड़ा में 300 बेड का कोविड-19 हॉस्पिटल होगा प्रारंभ
