खबर पक्की: 24 अप्रैल रतलाम, कोरोना काल में जो स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिसकर्मी, राजस्व कर्मी और हजारों हजार समाजसेवी तथा अपनी जान को जोखिम में डालकर सही रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार साथी और कोरोना को हराकर जंग जीतने वाले सभी भाई बंधुओं को सभी को सादर नमस्कार। साथियों सदी के इस भयानक महामारी के दौरान जो अपने मानवीय कर्तव्य को अच्छे से निभा रहे हैं उन सब का साधुवाद किंतु इस कठिन विपत्ति की घड़ी में जिन लोगों ने मानव धर्म का पालन न करते हुए लोगों की मजबूरी का फायदा उठाया अपने माल को दुगने तिग्ने चौगुनी यहां तक कि 100 गुने कीमत में बेचा ऐसे लोगों ऐसे व्यापारियों ऐसे केमिस्ट ऐसे डॉक्टर ऐसे अस्पताल का पर्दाफाश होना भी जरूरी है जिन्होंने लोगों की तकलीफों में फायदा उठाया खबर पक्की आप सभी लोगों से जो कोरोना के दरमियान इसकी चपेट में आए और इन लोगों के द्वारा ठगे गए चाहे वह कोई भी शख्स क्यों ना हो चाहे वह पुलिस हो चाहे वह व्यापारी हो केमिस्ट डॉक्टर हो अस्पताल हो टैक्सीवाला हो शव वाहन वाला हो ऐसे लोगों की वास्तविकता अपने अनुभव के साथ खबर पक्की के साथ शेयर करें अगर आप चाहते हैं कि आपका अनुभव आपके नाम के साथ दुनिया के सामने लाया जाए तो ही आपका नाम छापा जाएगा पर आप चाहते हैं कि आपका अनुभव तो दुनिया के सामने आए पर नाम ना जाए तो उसे परिवर्तित नाम के साथ छापा जाएगा साथ ही जिन लोगों ने आपके साथ आप की अपेक्षा अनुरूप या कि आप की अपेक्षा से बहुत ज्यादा अच्छा व्यवहार किया है ऐसे लोगों की कहानियां भी दुनिया तक पहुंचना चाहिए क्योंकि यही वास्तव में दुनिया के हीरो है तो इस कोरोना कॉल के अपने अच्छे और खराब अनुभव हमारे साथ शेयर करें और दुनिया को बताएं हमारा व्हाट्सएप नंबर 94251 0 4646 और ईमेल एड्रेस surendrajain.rtm@gmail.com है इस बार आप बेझिझक अपना अनुभव शेयर कर सकते हैं आपकी पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी यह हमारा वादा है धन्यवाद
