• Fri. Sep 18th, 2026

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव पर शहर में होंगे एक साथ नवकार महामंत्र के जाप

BySurendra Jain

Apr 23, 2021

खबर पक्की, 23 अप्रैल, रतलाम। भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर विश्व में आए कोरोना जैसे प्राकृतिक संकट पर पूरे विश्व में शांति हो बीमारी का प्रकोप कम हो व सभी शीघ्र स्वस्थ हो इस मंगल कामना को लेकर सकल जैन श्री संघ के आव्हान पर सभी संघो के तत्वाधान में घरों पर ही सामुहिक जाप का आव्हान किया गया। यह अपील सकल जैन संघ के सरंक्षक हिम्मत कोठारी, चैतन्य काश्यप व संचालक राजेन्द्र खाबिया, ललित कोठारी, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया महेन्द्र गादिया, महेन्द्र चानोदिया, शुशील छाजेड़, जयंत वोरा, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल व सभी संघ अध्यक्ष अशोक लुनिया अभय लुनिया, कपूर कोठारी, सुरेश कटारिया, अरविंद मेहता, राजेन्द्र लुनावत, मनसुख चोपड़ा, अशोक दख, विजय चानोदिया, मणि लाल तरसिंग, मोहन पिरोदिया, राजकुमार अजमेरा, कमलेश पापरिवाल, राजेश जैन, नरसिंह पुरा प्रभात डोसी आदि सभी अध्यक्ष ने आव्हान किया कि 25 अप्रेल को प्रात: 9 से10 अपने अपने घरों पर सपरिवार नवकार महामंत्र के जाप करें व विश्व शांति की कामना करें।

You missed

error: Content is protected !!